फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: तरनतारन उपचुनाव से पहले तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन।
विज्ञापन

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में ड्यूटी पर तैनात दो डीएसपी और एक थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। वीरवार को जारी हुए आदेशों के बाद इन पुलिस अधिकारियों को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह तबादला शिअद (बादल) की ओर से चुनाव आयोग को दी गई शिकायत के बाद किया गया है। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष चुनाव प्रचार में जुटे हैं, वहीं शिअद बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि जिले में तैनात डीएसपी (डी) सुखबीर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन तरनतारन जगजीत सिंह और थाना झब्बाल के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह लंबे समय से इसी विधानसभा क्षेत्र में तैनात हैं, इसलिए इन्हें बदला जाना चाहिए। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने डीजीपी गौरव यादव को इन अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए। इसके बाद डीजीपी गौरव यादव ने तीनों पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया और उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें