लुधियाना। थाना सलम टाबरी पुलिस ने ईशर नगर निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में न्यू अशोक नगर निवासी अनीता रानी और उसके साथी हैबोवाल के दीपक कुमार और रितेश हांडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुशील की शिकायत के मुताबिक जुलाई 2017 में अनीता रानी के पति विक्रमजीत ने आत्महत्या कर ली थी। अनीता ने रिकार्डिंग और सुसाइड नोट का हवाला देकर आरोप लगाया था कि सुशील से तंग होकर उसके पति विक्रमजीत ने आत्महत्या की है। सुशील ने मामले में जांच के लिए पुलिस को आवेदन किया। लंबी जांच के बाद सुशील पर लगे आरोप गलत लगाए गए। एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला और उसके साथियों ने मनगढ़ंत कहानी रचकर सुशील कुमार पर मामला दर्ज करवाया था। जांच के बाद आरोप गलत मिलने पर महिला और उसके दो साथियों पर केस दर्ज किया गया है।