संवाद न्यूज एजेंसी
आनंदपुर साहिब। श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने आठ किलो अफीम व दो किलो 427 ग्राम चरस समेत तीन आरोपियों को काबू किया है।
पुलिस ने खालसा काॅलेज के निकट लगाने नाके के दौरान एक थार को रोक कर तलाशी ली। थार में सवार दो युवकों से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी रोहित सैनी व मनोज कुमार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि यह अफीम वह विकास सोनी निवासी गांव टपरियां से खरीद कर लाए हैं। पुलिस ने विकास सोनी को काबू कर उसकी गाड़ी से आठ किलो अफीम और दो किलो 427 ग्राम चरस बरामद की। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।