फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो अफीम सहित तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा (लुधियाना)। थाना दाखा पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नई आबादी अकालगढ़ निवासी आबिद हुसैन, कोठे शेरजंग निवासी बलविंदर सिंह उर्फ हैप्पी व सुखविंदर सिंह उर्फ राजू अन्य प्रदेशों से अफीम तस्करी का काम करते है। इस समय आरोपी मोटरसाइकिल पर अफीम लेकर जा रहे है। पुलिस ने गांव रकबा के पास नाकाबंदी कर तीनों को काबू किया गया। इनके पास मिले बैग से पुलिस को चार किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें