फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 4.17 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार लूट की रकम में से 2.84 लाख बरामद

Wed, 08 Nov 2023 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिले के गांव मलूका में शटरिंग स्टोर मालिक से लूट के आरोप में थाना दयालपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लूट की रकम 4.17 लाख में से 2.84 लाख की रकम बरामद कर ली है। पुलिस चौथे आरोपी सिकंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। बता दें कि चार नवंबर को गांव मलूका में लक्खी चंद जब अपनी शटरिंग की दुकान खोल रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना दयालपुरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट की घटना को अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह ने अपने साथी सिंकदर सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने लक्खी चंद से चार लाख 17 हजार रुपये की लूट की थी। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के चौथे साथी सिकंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें