थाना टिब्बा की पुलिस ने चोरी के छह दुपहिया वाहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने टिब्बा रोड की न्यू स्टार सिटी कालोनी निवासी लवप्रीत सिंह, शरणजीत सिंह और मोहल्ला बाल सिंह नगर निवासी रमन कुमार उर्फ आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को एक दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ और कौन-कौन शामिल है। अब तक कितने वाहन चोरी कर चुके हैें।