फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस के ड्राइवर ने साइकिल सवार बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनेवाल स्थित रामगढ़ रोड पर एक प्राइवेट कंपनी की मिनी बस के ड्राइवर ने गाड़ी बैक करते हुए साइकिल चला रहे एक बच्चे को कुचल दिया। आसपास के लोगो ने शोर मचाया तो ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतक बच्चे की पहचान रामगढ़ रोड बालाजी सिटी निवासी 12 वर्षीय रुद्र के रूप में हुई। मृतक के पिता वरिदर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं। उसके परिवार में पत्नी व दो बेटे है। रुद्र बड़ा बेटा था, जो जमालपुर स्थित बीसीएम स्कूल में सातवीं का छात्र था। बुधवार को शाम रुद्र अपने छोटे भाई के साथ गली में साइकिल चला रहा था। तभी गली में से एक प्राइवेट कंपनी की मिनी बस गुजर रही थी। बस चालक ने लापरवाही से बस बैक करते हुए रुद्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर बस छोड़ भाग खड़ा हुआ। थाना फोकल प्वाइंट के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में लेकर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें