फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अकाउंटेंट को रास्ते में घेरकर लूटा, दो हजार रुपये व सामान लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में तीन बदमाशों ने एक अकाउंटेंट को घेरकर उसकी पिटाई की और दो हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और पावर बैंक लूटकर भाग गए। यह घटना सुबह के समय, घने कोहरे के बीच हुई जब अकाउंटेंट आदित्य गुप्ता रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। आदित्य के मुताबिक, जब वह टिब्बा रोड पर पहुंचे, तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे आदित्य के हाथ में गहरी चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय आदित्य से दो हजार रुपये, मोबाइल फोन और पावर बैंक लूट लिया। घायल आदित्य ने किसी राहगीर से मदद ली और अपने परिवार को सूचित किया, जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें