फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर से तख्त श्री हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन रवाना

Fri, 04 Mar 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर।
विज्ञापन
तख्त श्री हजूर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ी - फोटो : takht shri huzoor sahib, special train
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत वीरवार को संगरूर के एक हजार श्रद्धालुओं को लेकर तख्त श्री हजूर साहिब जाने वाली विशेष रेलगाड़ी को वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने झंडी दिखाई। धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग भी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि यह योजना आर्थिक तौर पर कमजोर और अंगहीन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह सुविधा सरकार का एक एतिहासिक यत्न है। इसे अगले वर्ष भी जारी रखा जाएगा। इस रेलगाड़ी में यात्रियों की सेहत सुविधा को ध्यान में रखकर डॉक्टरी टीम और टेलीफोन सुविधा का विशेष प्रबंध किया गया है।

मौके पर शिअद के जिलाध्यक्ष तेजा सिंह कमालपुर, नगर काउंसिल अध्यक्ष रिपुदमन सिंह ढिल्लों, कुलविंदर कौर ढींढसा, परमजीत कौर विर्क, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें