अमलोह में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की मीटिंग में शामिल बड़ी संख्या किसान और आम लोग।
- फोटो : GOBINDGARH
मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह। स्वर्णकार संघ अमलोह ने केंद्र सरकार के खेती कानून का जोरदार विरोध किया और किसान आंदोलन की खुलकर हिमायत का एलान भी किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली में किसानों की तरफ से शांतिमय आंदोलन किया जा रहा है, हम उसकी हिमायत करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि खेती कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि किसानों को जब यह कानून मंजूर ही नहीं हैं तो बेवजह नहीं थोपने चाहिए थे। इसके बाद सुनारों ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से रखी गई बैठकों में भी अपनी हाजिरी लगवाई।