फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से आजिज मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान साइकिल मरम्मत का काम करते सतपाल सिंह (35) ने घर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव जखेपल के चौकेवास के रहने वाला सतपाल सिंह, दो छोटे बच्चों का पिता था। भारतीय किसान यूनियन एकता के जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला और सुखपाल सिंह माणक ने बताया कि सतपाल सिंह आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। कर्ज की अदायगी नहीं कर पाने के चलते शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सतपाल सिंह ने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी दी जाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें