सिद्धू मूसेवाला की मां ने बाजू पर बनवाए बेटों के नाम के टैटू
मानसा। महरूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को इस मई में तीन साल हो जाएंगे और उसका छोटा भाई मार्च में एक साल का हो जाएगा। इस पर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने अपनी बाजू पर दोनों बेटो की जन्मतिथ, नाम और उनके पैरों का टैटू बनवाया है। सिद्धू मूसेवाला की जन्मतिथ 11 जून, 1993 और छोटे बेटे शुभदीप सिंह की जन्मतिथि 17 मार्च, 2024 लिखवाई है। चरण कौर की बाजू पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही लोग मूसेवाला की गोली टाइटल से रिलीज हुए गाने को भी याद कर रहे है, जिसमें गाया था कि गोली वज्जी ते सोची ना मैं मुक जाउंगा, मेरे यारा दी बाहां ते मैरे टैटू बननै। सिद्धू मूसेवाला को खुद भी टैटू बनवाने का शाैक था और उसकी बाजू पर भी टैटू बना था, जिसको उसकी मां ने उसको याद करके अपनी बाजू पर खुदवाया है।
फोटो : 19 एमएएन 1 जेपीजी
कैप्शन : सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर पुत्रों के नाम का बायु पर खुदवाए टैटू को दिखाते हुए।