फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मिनट की ‘चोरी’ में दिखे कई सच

Mon, 07 Dec 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी भवन में अवर स्पेस सिनेमा की ओर से रविवार को शॉर्ट फिल्म ‘चोरी’ रिलीज की गई। करीब 13 मिनट की इस मूवी में किरदारों ने रिश्तों में तालमेल की कमी, बेसमझी और अज्ञानता को बखूबी दर्शाया। प्रदीप सिंह द्वारा बनाई गई इस फिल्म में पम्मी हबीब, जगजीत बोपाराए, सुरिंदर कौर, प्रभजोत कौर, सुखदास, भूपिंदर नागरा, साहिल और शिवा आदि ने किरदार निभाए, जबकि जंगा कैंथ ने इसमें संगीत दिया। कहानी में घर में तनाव का माहौल है, क्योंकि परिवार में एकता नहीं है। सुकून पाने के लिए सभी अपने-अपने तरीके से बाहर का रुख करते हैं। घर के प्रमुख कवि दरबार को अपनी भड़ास निकालने का जरिया मानते हैं, तो घर की बुजुर्ग औरत साधू के डेरे में समय गुजारने को परमात्मा की भक्ति में लीन होना मानती है। वहीं पति के विदेश होने की सूरत में घर की बहू को अकेलापन तंग करता है। ऐसे में घर में हुई चोरी न सिर्फ आपसी रिश्तों में छुपे इस अकेलेपन को उजागर करती है, बल्कि उन्हें करीब भी लाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें