संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पक्खोवाल रोड पर एक जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक जतिन के पैर में गोली लग गई। जतिन झगड़ा शांत कराने का प्रयास कर रहा था। उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वीर चिकन के मालिक, सोनू, गुरी समेत कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 6 सितंबर की रात होटल कीज के पास एक शराब के अहाते में हुई। प्रिंस नामक युवक की दूसरे पक्ष से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि सभी नामजद हमलावर अंडरग्राउंड हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।