मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में विशेष दौरे पर पहुंचे। उनके साथ प्रिंसिपल सचिव विवेक अग्रवाल भी थे।
इस दौरान पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह, एडिशनल सचिव विकास सुरेश कुमार, पीएयू प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य एआर शर्मा, पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लो, गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एएस आनंद, पीएयू के रजिस्ट्रार डॉ. पीके खन्ना और यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. ढिल्लों ने कहा कि कैसे यह यूनिवर्सिटी अकादमिक प्रसार और खोज के तीन स्तरों के लिए कार्यशील है। उन्होंने यूनिवर्सिटी की तरफ से चल रहे खोज कार्य, नई विकसित खेती तकनीक के बारे में बताया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस यूनिवर्सिटी में पहुंचकर अपनी खुशी का इजहार किया। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. खन्ना ने शिवराज सिंह चौहान और उनके प्रिंसिपल सचिव विवेक अग्रवाल का धन्यवाद किया।