फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी के सामने पेश हुई शिकायतकर्ता युवती

Wed, 09 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सरदार सिंह - फोटो : file
विज्ञापन
पिछले माह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर दुराचार और मारपीट का आरोप लगाने वाली अनिवासी भारतीय युवती ने बुधवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद युवती ने कहा कि वह आज भी अपनी शिकायत पर कायम है और उनको एसआईटी से न्याय मिलने की उम्मीद है। युवती ने अपनी शिकायत को लेकर एसआईटी की मांग पर कुछ और प्रमाण भी दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले माह हॉकी इंडिया के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ इंग्लैंड की रहने वाली और हॉकी खिलाड़ी युवती ने दुराचार और मारपीट के आरोप लगाए थे और लुधियाना के थाना कूमकलां में इसकी शिकायत की थी। युवती ने सरदार सिंह पर आरोप लगाए थे कि उसे विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया। उसका गर्भपात कराया गया और फिर विवाह करने से भी इंकार कर दिया। शिकायत करने के बाद महिला इंग्लैंड लौट गई थी, लेकिन इंग्लैंड से वापस अपने पर उसे अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा गया था।

इस हाई प्रोफाइल मामले में लुधियाना पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। एसआईटी ने कुछ दिन पहले सरदार सिंह के भी बयान दर्ज किए थे। सरदार ने महिला के आरोपों को खारिज कर खुद को बेकसूर बताया था।
विज्ञापन


बुधवार को शिकायतकर्ता महिला अपने वकील के साथ एनआरआई थाने में पहुंची और अपनी शिकायत दोहराई। उसने साफ किया कि फरवरी में उसने जो शिकायत की थी, वह आज भी उस पर कायम है। इस मामले में अब एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी। इसमें कुछ गवाहों से भी पूछताछ की जा सकती है। हो सकता है कि सरदार सिंह को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाए। एडीसीपी सतबीर अटवाल का कहना है कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें