फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में शिअद ने आप नेताओं और सी वोटर के खिलाफ दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। 2022 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सी-वोटर सर्वे को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने वीरवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को शिकायत देकर सी-वोटर प्रबंधन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल व पंजाब से सांसद भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिअद महासचिव हरीश राय ढांडा और शिअद यूथ विंग प्रधान गुरदीप गोशा ने कहा कि सी वोटर के सर्वे से आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है। चंद लोगों से बातचीत कर इस सर्वे को तैयार कर आम लोगों से धोखा किया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता इस सर्वे को कैश करवाने में जुट चुके है। क्योंकि इस सर्वे में उनकी जीत को दिखाया गया है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकी आम लोगों में इस तरह के भ्रम न फैलाए जा सकें। इस मौके पर शिअद नेता हरभजन सिंह डांग, जगबीर सिंह सोखी, इंद्रजीत सिंह गिल, जीवन धवन, इकबाल सिंह गिल, प्रवक्ता शिअद गुरिंदरपाल सिंह पप्पू सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें