फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 12.44 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2,440 लाभार्थियों को कुल 12.44 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों जैसे अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मलेरकोटला में निवास करने वाले योग्य लाभार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। जिलेवार वितरण में अमृतसर के 657, बरनाला के 7, बठिंडा के 44, फिरोजपुर के 124 और गुरदासपुर के 509 लाभार्थियों को राशि दी गई। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगी और परिवारों को विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें