चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर प्रदेश भर में 268 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 165 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 8,190 रुपये बरामद हुए। अभियान में 100 से अधिक पुलिस टीमों ने 253 संदिग्धों की जांच की। साथ ही 17 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने के लिए राजी किया गया। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो