राज्य सरकार के जमीन जायदाद नुकसान रोको एक्ट के विरोध में विभिन्न संगठनों ने मुुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हल्का लंबी में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। टीएसयू, पंजाब खेत मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्र्राहां, मेडिकल प्रैक्टिशनर यूनियन, नौजवान भारत सभा, तर्कशील सोसाइटी, वाटर वर्क्स यूनियन समेत अन्य संगठनों की ओर से किए गए इस प्रदर्शन के दौरान लंबी में बीडीपीओ दफ्तर के सामने धरना दिया गया। प्रदर्शनकारी इस कानून को रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान गुरपाश सिंह सिंघेवाला, सुक्खा सिंह सिंघेवाला, सुंदरपाल, मनजिंदर सिंह सरां मौजूद थे।