फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में प्रापर्टी डीलर हेरोइन समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कोरोना महामारी के चलते प्रापर्टी के काम में मंदी आने पर एक व्यक्ति ने नशा तस्करी शुरू कर दी। एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने आरोपी को सिविल अस्पताल के पास से गिरफ्तार 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना डिवीजन दो में मोहल्ला मुरादपुरा स्थित कलसिया वाली गली निवासी आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ जिम्मी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स विभाग के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें