फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: केजरीवाल कर मुंह बोली बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुंह बोली बहन को वीरवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनको सुनाम नहीं जाने दिया गया। केजरीवाल की मुंह बोली बहन सिपी शर्मा ने बताया कि वह सुनाम में शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर रखे गए समागम में शामिल होना चाहती थीं जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल को पहुंचना था। उन्होंने बताया कि वह केजरीवाल के लिए राखी लेकर जाना चाहती थी क्योंकि केजरीवाल ने उनको बहन बनाया है। वह लंबे समय से 646 पीटीआई अध्यापकों की भर्ती न होने के मामले पर सरकार से बातचीत करना चाहती थीं लेकिन उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ र्क बैठकें हो चुकी है लेकिन आज तक उन बैठकों में कोई हल नहीं निकल सका। सरकार पीटीआई अध्यापकों के मसले को हल नहीं कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें