देवर-भाभी के नजायज संबंधों के चलते सगे भाई की हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलि?
- फोटो : GOBINDGARH
थाना बडाली आला सिंह पुलिस ने गांव ब्रास में गत दिनों देवर भाभी के अवैध प्रेम संबंधों के चलते सगे भाई का कत्ल करने के मामले में देवर-भाभी समेत चार लोगों को 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस बारे थाना बडाली आला सिंह के सब इंस्पेक्टर गुलजारी लाल ने बताया कि सुखविंदर सिंह के अपनी भाभी परमजीत कौर से प्रेम संबंध थे, इस कारण सुखविंदर सिंह ने अपने सगे भाई तरसेम सिंह की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया। इस मामले में मृतक तरसेम सिंह के भाई सुखविंदर सिंह ने अजय, अर्जुन और रिशी को 50 हजार रुपये का लालच देकर उनसे हत्या करवाई थी। शनिवार को पुलिस ने अजय और अर्जुन को गिरफ्तार कर देवर-भाभी समेत जेल भेज दिया। पुलिस ने हमलावरों के कब्जे से कुल्हाड़ी, बेसबाल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।