फोटो
मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मंडी गोबिंदगढ़ ने अपने बीबीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और एमबीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष विद्यार्थियों के लिए एवन साइकिल लिमिटेड, लुधियाना में औद्योगिक दौरा आयोजित किया। इस औद्योगिक दौरे में प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर रमनदीप कौर और आईटी विभाग के सहायक प्रोफेसर मनजिंदर सिंह मौजूद थे। यह औद्योगिक दौरा विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराने और कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। पीआईएमटी की निर्देशक डॉ निशि बाला ने एवन साइकिल लिमिटेड का आभार प्रकट किया।