पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में चल रहे मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री के विशेष यत्नों के तहत नए बने ब्लॉक और मल्टीपर्पस हॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने किया। ग्रेवाल ने कहा कि नए ब्लाक के उद्घाटन से जहां इस स्कूल में अब तक कई विद्यार्थियों की चल रही दो शिफ्टों को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। मल्टीपर्पस हॉल को जरूरी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस नए ब्लॉक और मल्टीपर्पस हॉल पर करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। भविष्य में यह दोनों प्रोजेक्ट स्कूल के विकास में मील पत्थर के तौर पर जाने जाएंगे। नए ब्लॉक में 24 कमरे बनाए गए हैं। जहां विद्यार्थियों की कक्षा लगनी शुरू हो गई है। यह सारा ब्लॉक विद्यार्थियों की सभी जरूरतों को मुख्य रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा इस स्कूल की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एक मल्टीपर्पस हॉल बनाया गया है। इसमें बड़े बड़े समागम और मीटिंग हो सकेगी। ग्रेवाल ने बताया कि सीएम ने शहर के चार सरकारी स्कूलों की कायाकल्प करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। इसमें यह दो प्रोजेक्ट भी थे। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल खुर्द में पंजाब सरकारी की माई भागो विद्या योजना के तहत साइकिलें भी बांटीं गई।