फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट का काम करते करते शुरू कर दी लूटपाट

Mon, 26 Oct 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी करने के बाद उसी पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोटरसाइकिल और लोगों से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गांव ललतो कलां के रहने वाले गुरशरण सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार चल रहे उसके साथी डुगरी निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू की तलाश में छापामारी कर रही है। एएसआई हीरा सिंह ने  बताया कि दोनों आरोपी पेंटर का काम करते हैं। पेंटर के काम में कमाई कम थी, इसलिए साथ में लूटपाट शुरू कर दी है। आरोपी पहले भी कई वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें