संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। वीरवार देर शाम शास्त्रीनगर में घर में घुसकर महिलाओं से पिस्तौल की नोक पर 8 तोले सोने के 4 कंगन लूटने वाले नकाबपोश लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी सतिंदर सिंह विर्क ने बताया कि वीरवार की देर शाम लूट की घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश लुटेरे को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । लुटेरे का नाम गौरव कुमार उर्फ गग्गू है जो चुंगी नंबर 7 जगरांव में किराए के मकान में रहता है। आरोपी नशे करने का आदी है। डीएसपी ने बताया कि गौरव ने खिलौना लाइटर पिस्तौल दिखाकर महिलाओं से सोने के 4 कंगन लूटे थे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों थाना सदर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशा गौरव कुमार उर्फ गग्गू से लेकर आता है जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गौरव कुमार उर्फ गग्गू को काबू किया और जब थाना सदर पुलिस पकड़े गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही थी तो लूटपाट कि घटना का शिकार हुआ पीड़ित परिवार भी उस समय थाना सदर मौजूद था और उन्होंने पकड़े गए आरोपी गौरव कुमार उर्फ गग्गू को पहचान लिया कि उनके घर बीती देर शाम वारदात को अंजाम देने वाला वही था।
फोटो कैप्शन ऱ्- सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना को अंजाम देने वाला नकाबपोश लुटेरा