फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में एक बार फिर मिले मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जेल प्रशासन ने एक बार फिर मोबाइल फोन बरामद किए हैं और थाना डिविजन सात में मामला दर्ज करवा दिया है। इस बार चार हवालातियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए। जबकि एक मोबाइल फोन लावारिस मिला। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पहला केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट कश्मीरी लाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 अगस्त को जेल परिसर में सर्च आपरेशन चलाया गया। उस दौरान हवालाती परमिंदर सिंह और प्रितपाल सिंह के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दूसरा केस जेल सुपरिंटेंडेंट इंद्रप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 अगस्त को जेल परिसर में चले सर्च आपरेशन के दौरान हवालाती गुरविंदर सिंह और देस राज के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जबकि एक फोन लावारिस हालत में पड़ा मिला। इस लिए मामले में अज्ञात को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें