फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चार जून को ढींडसा के निधन पर शोक जताने संगरूर पहुंचे थे रूपाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े नेता थे, पंजाबियों से था गहरा लगाव
विज्ञापन

-
सुनाम। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी चार जून को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुखदेव सिंह ढींढसा के निधन पर शोक व्यक्त करने पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना के साथ संगरूर पहुंचे थे। तब उन्होंने ढींडसा के बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा को सांत्वना दी थी और वाजपेयी सरकार में ढींडसा की ओर से निभाई जिम्मेदारी को याद किया था। पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि उन्हें विजय रूपाणी जी के साथ रहने के काफी अवसर मिले। उनके अनुभवों को अपने भीतर समाहित करने की हमेशा कोशिश करते रहे हैं। उनके निधन से स्तब्ध हूं और कहने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। वे बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े राजनेता थे। कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हमेशा तरजीह देने वाले नेता थे। पंजाबियों के साथ उनका गहरा लगाव था। पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक महान राजनीतिज्ञ और राष्ट्र भक्त थे। कई बार उनका सान्निध्य मिला है और उनके पिता सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ उनके करीबी संबंध थे। अचानक विमान हादसे में उनके जाने की खबर से बेहद दुखी हूं।
-
फोटो । संगरूर में परमिंदर ढींडसा को सांत्वना देते पूर्व सीएम रूपाणी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें