चंडीगढ़। विजिलेंस ने सोमवार को जोन डी नगर निगम लुधियाना में नंबरदार के तौर पर तैनात कर्मचारी सोनू को 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। इस संबंधी थाना विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में दर्जा चार कर्मचारी बोबी निवासी महां सिंह नगर, डाबा, लुधियाना की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कर्मचारी ने उसे ड्यूटी से गैर-हाजिर होने का डरावा देकर 5 महीनों की कुल तनख्वाह 70,000 में से 2000 रुपये प्रति माह यानि कुल 10,000 रुपये रिश्वत देने की मांग की थी। आरोपी पहले ही 1000 रिश्वत के तौर पर ले चुका है और बाकी के पैसे देने की मांग कर रहा था। ब्यूरो