फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की ममता शर्मसार: चावल की बोरी में मिला नवजात का शव, मंदिर की दहलीज पर छोड़ा, लुधियाना की घटना

Wed, 31 Jul 2024 11:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दुनिया में आए नन्हें मेहमान को कलयुगी मां ने कैसे अपने से अलग किया होगा। लुधियाना में शनि मंदिर के बाहर एक नवजन्मे बच्चे का शव बोरी में मिला है। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में मां की ममता शर्मसार हुई है। कलयुगी मां ने अपने नवजन्मे बच्चे को मंदिर के बाहर छोड़ दिया। लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित शनि मंदिर के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब चावल की बोरी में नवजात बच्चे का शव मिला। अज्ञात महिला या फिर व्यक्ति ने बच्चे का शव बोरी में डालकर मंदिर की दहलीज पर रख दिया। सफाई कर्मचारी ने बच्चे का शव देखा तो इसकी जानकारी मंदिर पदाधिकारियों को दी। इसके बाद जानकारी थाना डिवीजन सात पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी जांचने शुरू कर दिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त बोरी कौन रख कर गया है।

विज्ञापन


मंदिर के प्रधान मुकेश खुराना ने बताया कि मंदिर में सुबह साफ-सफाई का काम चल रहा था। तभी सफाई कर्मचारी ने बाहर एक बोरी पड़ी देखी। जब वह बोरी को हटाने लगा तो बच्चे को लावारिस हालात में पड़ा देखा। आस-पास के लोगों को बुलाकर बच्चे के बारे में पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दे पाया। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि शव की हालत से लग रहा है कि वह नवजन्मा बच्चा है। पुलिस की टीमें जांच में लगी हुई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें