फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में पड़ोसी दुकानदार ने बुजुर्ग को मार डाला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। उपमंडल के गांव भनाम में सोमवार रात एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमलाकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक और हमलावर दोनों पड़ोसी दुकानदार थे। थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सिविल अस्पताल से मैसेज मिला कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उसपर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे सुरिंद्र कुमार ने बताया कि बलदेव सिंह भनाम में राशन, सीमेंट, सरिया और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान के सामने रविंद्र सिंह की दुकान है। उसी ने उनके पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर को शक था कि बलदेव सिंह उसपर जादू-टोना करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर हमलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलेेेे में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें