फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में नवभारती स्कूल बना विजेता

Mon, 30 Sep 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को गुरु नानक देव भवन में बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें अंडर-19 मुकाबलों में सोमवार को खेले गए मैच में नवभारती स्कूल ने जीएमटी स्कूल को 48-13 अंकों से करारी मात दी।
इस एक तरफा मैच में नवभारती स्कूल की टीम ने शुरू से ही दबाव बना लिया और एक के बाद एक प्वाइंट हासिल  कर अपनी लीड को बढ़ाया।
इसके अलावा पीएयू मॉडल स्कूल की टीम और गुरु नानक स्कूल में मैच खेला गया।

इसमें गुरु नानक स्कूल की टीम ने कड़े मुकाबले में पीएयू मॉडल स्कूल को 30-28 अंकों से मात दी।

इसके अलावा नवभारती स्कूल ने अन्य मैच में दोराहा पब्लिक स्कूल की टीम को 40-21 अंकों से हराया। जबकि डीपीएस स्कूल ने सीएफसी स्कूल को 35-11 अंकों से मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें