कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
पंजाब नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली है। 21 दिसंबर को सूबे में निकाय चुनाव होने हैं। लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने अपने 63 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इससे पहले सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पहली सूची में 37 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वहीं, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए अपने सभी 60 उम्मीदवारों का एलान किया है।