महानगर में सुुंदर नगर इलाके में स्थित एक मैरिज पैलेस में रस्म किरया का कार्यक्रम चल रहा था। जहां कोविड 19 के आदेशों की उल्लंघना की जा रही थी। किरया रस्म में पचास से अधिक लोग थे। जब इस बात का पता पुलिस को चला तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पैलेस मालिक और आयोजकों को बोल पैलेस खाली कराया। जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह नाम के व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों उसके निधन के बाद सुंदर नगर स्थित एक मैरिज पैलेस में रस्म किरया थी। इसमें 100 से ज्यादा लोग थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। पुलिस के अनुसार आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही पैलेस के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।