फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: केंद्रीय जेल अमृतसर में कैदियों से मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद कैदियों से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह ने बताया कि टीम ने जेल में चेकिंग के दौरान सुखबीर सिंह (गांव मुल्ला बहराम), गुरपाल सिंह (गांव पंजू चक), लवजीत सिंह और दिलबाग सिंह (गांव फतेहगढ़ शुक्र चक), नवजोत सिंह (गुरु नानक कॉलोनी), तथा राजपाल सिंह (हिम्मतपुरा) की तलाशी ली। इस दौरान पाँच मोबाइल फोन जब्त किए गए। मामले में थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साहिब सिंह ने कहा कि जेल में ऐसी कड़ी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि कैदियों द्वारा नियमों का उल्लंघन रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें