फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: इनोवा की टक्कर के बाद पायलट गाड़ी से टकराई विधायक की कार, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में विधायक की गाड़ी के अलावा उनकी पायलट गाड़ी का हुआ नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की गाड़ी का रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बठिंडा-मलोट रोड पर तेज रफ्तार एक इनोवा गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी के आगे चल रही सरकारी पायलट की गाड़ी से टकरा गई और हादसाग्रस्त हो गई, जबकि विधायक की गाड़ी को टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल जा टकराई। हादसे में विधायक व उनके साथी बाल-बाल बच गए है, लेकिन उनकी इनोवा गाड़ी के अलावा पायलट गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल न होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जलालाबाद से आप विधायक जगदीप सिंह कंबोज उर्फ गोल्डी कंबोज रविवार को मलोट में आयोजित सान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह बठिंडा से मलोट रोड पर पहुंचे, तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार आई राजस्थान नंबर की गाडी ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके चलते इनाेवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते विधायक गाड़ी के आगे चल रही उनकी सुरक्षा कर्मियों की पायलट गाड़ी से टकरा गई और विधायक व पायलट गाड़ी के अलावा तीसरी इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक गोल्डी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह पीछे से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा गाड़ी है। पीछे से आ रही कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर मोड़ने की कोशिश, जिसके बाद उसने उनकी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क के डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल से जा टकराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें