फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला नाबालिग मोबाइल समेत काबू

Tue, 07 Mar 2023 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर से किया गिरफ्तार, चार बाद दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल आईडी पर फिरौती मांगने के अलावा जान से मार देने की धमकियां देने वाले एक नाबालिग को सीआईए स्टाफ मानसा पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उक्त नाबालिग लड़के ने एक बार नहीं बल्कि चार बार ईमेल पर जान से मारने की धमकी दी गई।
जिला पुलिस मुखी मानसा डॉ. नानक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने थाना सदर मानसा पुलिस के पास लिखवाए बयान में बताया कि उसे 18, 24, 26 और 27 फरवरी को उसकी मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से जान से मारने और फिरौती की धमकियां दी गई। इस पर थाना सदर मानसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस मुखी के अनुसार सीआईए स्टाफ और थाना सदर मानसा की पुलिस की ओर से साइबर सेल की मदद से बलकौर सिंह को मेल करने वाले 14 साल के नाबालिग लड़के के राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव डांगियावास से काबू किया है। मजदूर परिवार से संबंध रखने वाला उक्त नाबालिग दसवीं कक्षा का विद्याथी हैं, जिसके पास से एक मोबाइल स्मार्ट फोन बरामद किया गया। उसे जुवेनाइल अदालत में पेश कर उससे और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चित्र 07 मानसा 01 - मानसा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह, साथ हैं सीआईए स्टाफ इंचार्ज जगदीश कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें