संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना दाखा की पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने वाले मन्नू शाह निवासी जैन कोलोनी बाड़ेवाल लुधियाना के खिलाफ 64 बीएनएस और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि केस की जांच सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर को सौंप दी गई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को उनकी बेटी लापता हो गई थी। वीरवार को अज्ञात नंबर से बेटी का फोन आया कि उसे लुधियाना आकर घर ले जाएं। लुधियाना में बेटी की हालत काफी खराब थी। बेटी ने अपनी आपबीती बताई। बेटी ने बताया कि आरोपी ने 28 सितंबर को फोन करके घर से रुपये गहने और जरूरी दस्तावेज लेकर तैयार रहने को कहा था। वह उनके घर के पास आया और बेटी को अपने साथ ले गया। मन्नू शाह बेटी को लुधियाना के होटल में ले गया और कमरा लेकर रहने लगा। बेटी के अनुसार शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने जबरदस्त मारपीट की।