सीआईए पुलिस बरनाला ने बहुचर्चित मथुरा ड्रग्स केस के मास्टरमाइंड इमरान खान को उसके दो अन्य साथियों देव राज व योगेश कुमार के साथ काबू किया है। तीनों मथुरा के रहने वाले हैं। मथुरा ड्रग्स केस के मास्टरमाइंड इमरान खान से 16 लाख रुपये ड्रग मनी व 110500 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद कीं हैं। आरोपियों को एडिशनल सेशन जज बरजिंदरपाल सिंह की अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मास्टरमाइंड इमरान खान अपने दो अन्य साथियों देवराज व योगेश कुमार के साथ मिलकर कुछ अनपढ़ लोगों के नाम पर फर्जी लाइसेंस बनाकर नशे की दवाएं बेचता था। इमरान खान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के विभिन्न इलाकों में हर माह तीन से चार करोड़ नशे की गोलियां बेच देता था। एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।