चाय पी रहे लोगों ने उठा पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जगरांव पुल से चांद सिनेमा तक जाने वाले एलीवेटिड पुल से शुक्रवार की दोपहर को एक विवाहिता ने छलांग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसने पुल से कूदने से पहले अपने पति का नाम और मोबाइल फोन नंबर बाजू पर लिख लिया था। जैसे ही वह नीचे गिरी तो वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उसके पति को फोन किया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। कूदने से उसकी एक टांग टूट गई। घायल की पहचान अंजलि (21) के रूप में हुई है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने जांच कर रही है कि एरिया किसका है।
जानकारी के अनुसार, अंजिल पुल के पास ही एक मोहल्ले में रहती है। शुक्रवार की दोपहर को वह पुल के ऊपर गई और उसने बाजू पर पति का नाम और नंबर लिखा था। अंजली के पति साहिल ने बताया कि उनकी छह महीने पहले ही शादी हुई है। घर में किसी तरह की कोई परेशानी या फिर कोई झगड़ा नहीं है। उसे खुद नहीं पता कि अंजलि नीचे किस कारण कूदी है।