फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर मानसा के किसान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में गए मानसा के गांव धिंगड़ के किसान गुरमीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। भारती किसान यूनियन डकौंदा के महेंद्र सिंह भैणीवाघा ने बताया कि किसान गुरमीत सिंह डकौंदा जत्थेबंदी से संबंधित था। दिल्ली के किसान मोर्चों में केंद्र सरकार के साथ खेती कानूनों के मामले में मोर्चा लगाकर लड़ाई लड़ रहा था। गुरमीत सिंह की रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ब्लॉक झुनीर के अध्यक्ष मनजीत सिंह उल्लक ने केंद्र व प्रदेश सरकार से इसके बदले 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व कर्ज माफी की मांग की है। उन्होंने बताया कि किसान पर करीब 5 लाख रुपये का कर्ज भी था। उन्हाेंने सरकार से कर्ज माफी की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें