फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के समय मान ने किसानों की सुध नहीं ली, अब चुनाव के लिए कर रहे दौरे: बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को गांव सोहल, कोट धर्मचंद, मल्लीयां व झामके खुर्द में चुनावी बैठकें कीं। उनके साथ पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, पीपीसीसी सदस्य मनिंदरपाल सिंह पलासोर, लुधियाना के जिला अध्यक्ष दिहाती मेजर सिंह मुल्लापुर, हरशरन सिंह मल्ला भी मौजूद थे। बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कई जरूरतमंद लोगों के नाम राशन कार्ड से काट जनविरोधी होने का सबूत दिया है। लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की सेवा करने की बजाय भगवंत मान ने तानाशाही बदला व खौफ की राजनीति अपना ली है। आए दिन चोरी, लूटमार व दिन दिहाड़े गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ के समय तरनतारन जिले के प्रभावित किसानों की सुध नहीं नहीं ली और अब चुनाव के लिए तरनतारन के दौरे पर दौरे कर रहे हैं। उनकी कुर्सी की चाहत साफ दिखाई दे रही है। बाजवा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में केवल बुखार की दवाई मिलती है जबकि सीएम मान कहते हैं कि लोगों को टाॅप की सभी सेहत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने वर्करों को जोश से चुनाव प्रचार ओर तेज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें