फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर की दस्तक की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। कोरोना माहामारी ने तीसरी लहर की दस्तक की आशंका बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मामला सामने आया है। स्थानीय सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड की नोडल अफसर डा. संगीना गर्ग से बात की तो उन्होंने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में हुए कोरोना टेस्ट के दौरान शहर के एक 20 वर्षीय युवक एवं गांव सोढीवाल के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव आये दोनोें को उनके घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि जब मामले की जानकारी के लिए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रदीप महिंद्रा से फ़ोन पर बात करनी चाही तो बार बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें