फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हल्की बारिश से सुहावना हुआ मौसम

Sat, 05 Mar 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान पर बादल छा गए। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के माहिरों का तर्क है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में इजाफा हो रहा था।
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शनिवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला। सुबह करीब सवा आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद करीब सवा घंटे तक हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें