फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ट्रैफिक पुलिस होगी बीएलएस ट्रेंड

Tue, 08 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना ट्रैफिक पुलिस जल्द ही उत्तर भारत की पहली बेसिक लाइफ स्पोर्ट (बीएलएस) ट्रेंड पुलिस बनने जा रही है। बीएलएस एक अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन है जो लुधियाना की ट्रैफिक पुलिस को सड़क हादसों के समय पीड़ितों को प्राथमिक सहायता और मरीज की संभाल के लिए ट्रेनिंग देगी। किसी हादसे के दौरान आम तौर पर ट्रैफिक पुलिस ही सबसे पहले पहुंचती है। बीएलएस ट्रेनिंग के दौरान मुलाजिमों को सिखलाया जाएगा कि एंबुलेंस या मेडिकल सहायता मिलने से पहले मरीज को किस तरह संभालना है। बहते खून को किस तरह रोकना है या हड्डी टूटने पर क्या करना चाहिए। अगर मरीज को किसी नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करना है तो क्या तरीका अपनाया जाए, इस बारे में भी सिखाया जाएगा। सेविंग लाइफ के नाम से शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के तहत लुधियाना पुलिस ने स्थानीय पंचम अस्पताल से सहयोग लिया है। पंचम अस्पताल के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस  सिखलाई प्रोग्राम से सड़क हादसों के पीड़ितों की जान बचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बढ़िया नतीजे देने वाले पहले ट्रैफिक मुलाजिम को पंचम अस्पताल की ओर से प्राथमिक सहायता किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन



इस सिखलाई प्रोग्राम से ट्रैफिक पुलिस को अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाने में सहायता मिलेगी।
परमराज सिंह उमरानंगल, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें