फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: यात्रा ने जाम की लुधियाना की सड़कें, परेशान होते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की प्रमुख सड़कों पर लगीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। देश के हर वर्ग को जोड़ने के लिए पूर्व कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण वीरवार को शहर की सड़कें पूरी तरह से जाम रहीं। प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा।
शहर की सड़कों पर इस कदर जाम था कि यात्रा के समाप्त होने के बाद भी दो घंटे तक हाल-बेहाल रहा। पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। हालांकि यात्रा मार्ग को पुलिस ने पूरी तरह से क्लीयर करवा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्ट करने के अलावा पूरा ट्रैफिक प्लान बनाया था, लेकिन सारी योजना चौपट रही। समराला चौक पर राहुल गांधी का समारोह था। इसके चलते समराला चौक की तरफ जाने वाली हर सड़क को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा चीमा चौक से पुलिस ने यातायात रोक दिया। बस स्टैंड से आने वाले ट्रैफिक को चीमा चौक जाने की इजाजत न देकर ढोलेवाल से डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा शेरपुर चौक से ही समराला चौक जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। जमालपुर चौक से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें