फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में 9.4 एमएम बारिश ने बढ़ाई ठंडक

Mon, 26 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर रात तेज हवाओं और बारिश के बाद लुधियाना में ठंडक बढ़ गई है। रात 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने कई विवाह समारोहों के रंग में भी भंग डाल दिया। बेमौसमी बारिश के कारण धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। शहर में 9.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि मौसम विभाग के माहिरों का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम ज्यादातर साफ ही रहेगा। आसमान पर हल्के बादल जरूर छा सकते हैं। शहर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार रात शहर में काफी शादियां थीं। लगभग सभी मैरिज पैलेस और  रिसोर्ट बुक थे। बारिश के कारण इन समारोहों में खलल पड़ गया। कृषि माहिरों का कहना है कि बेमौसम बारिश धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के एडिशनल डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. जीएस बुट्टर का कहना है कि इस वक्त धान को मंडियों में बेचा जा रहा है। बारिश से धान में नमी बढ़ने से बेचने में दिक्कत आएगी। दाना काला भी हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें