फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तीन ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर छापे, जालंधर व लुधियाना में कई घंटे चला सर्च अभियान

Thu, 24 Nov 2022 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)

सार

इनकम टैक्स की टीम ने ज्वेलरी शॉप पर रेड कर कंप्यूटर्स सीडी और अन्य सेल बुक कब्जे में ली है। कई कारोबारियों की पेमेंट्स इधर से उधर हुई है उनकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा ज्वेलर्स से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
लुधियाना में रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तीन बड़े ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को दबिश दी। विभाग की कई टीमों ने निक्कामल, सरदारी लाल ज्वेलर्स और मनी राम बलवंत के शोरूमों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कंप्यूटर्स, सीडी, सेल बुक के साथ बैंक की कापियां अपने कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन


कुछ टीमें कारोबारियों के घर पर गईं और उनसे पूछताछ की। इस दौरान उनके मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। घर के किसी भी सदस्य को न तो बाहर निकलने दिया गया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति अंदर जाने दिया। सुरक्षा बंदोबस्त के लिए स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।

सूत्रों ने बताया है कि आयकर विभाग की इन ज्वेलर्स पर काफी दिनों से नजर थी। कुछ भुगतान में हुई गड़बड़ियों की भी शिकायत मिली थी। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद टीम ने दबिश दी। विभाग ने क्रय और विक्रय के रिकॉर्ड को भी जब्त किया है। साथ ही, स्टोर में पड़ी ज्वेलरी की भी गिनती का काम देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्च अभियान में जुटी टीमें लुधियाना, अमृतसर और चंडीगढ़ से आई थीं। विभाग की एक टीम ने जालंधर के अटारी बाजार स्थित ओबरॉय कास्मेटिक व दो अन्य शोरूमों पर भी छापे मारे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें