लुधियाना में बुड्ढा नाले ने प्रशासन और लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह ओवरफ्लो होकर नाले का पानी सिटी बस स्टैंड में घुस गया था और वहां खड़ी सिटी बसें पानी में डूब गईं। इसके बाद नाले पर अस्थायी बांध बनाए गए थे।
देर रात पीछे से पानी ज्यादा आने के कारण अस्थायी बांध टूट गए और आसपास की करीब 300 झुग्गियां पानी में डूब गईं। इसके अलावा ताजपुर रोड पर बनी पुलिस चौकी और एसटीपी प्लांट में भी पानी घुस गया। झुग्गियों के लोगों ने सड़क किनारे अपना डेरा जमा लिया है।